शनिवार, 30 नवंबर 2019

ऐसा जनता का राज रहे..

राजा का ताज रहे।
रानी की लाज रहे।
मंत्री को काज रहे।
सिपाही लाठीबाज रहे।
ऐसा जनता का राज रहे।

छोटे खयाल करे
खोटे सवाल करे
बेटी हलाल करे
रोटी बवाल करे
ऐसा जनता का राज रहे..

सौदे दलाल करे
मौतें जलाल करे
गोते गुलाल करे
धोती रुमाल करे
ऐसा जनता का राज रहे..

अक्षिणी 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें