शुक्रवार, 28 अक्तूबर 2022

आवजे भगवान..

आवजे भगवान,
थु आवजे भगवान,
आई सके तो आवजे भगवान..

तारी सके तो तार दीजे,
इ जीवणी री नाव..
मारी सके तो मार
आवजे भगवान..

राखी सके तो राख लीजे,
थारे नाम री लाज..
आवजे भगवान..

बाँधी सके तो बाँध दीजे,
इ करमा री गाँठ..
आवजे भगवान..

न्याव करे तो न्याव करजे,
त्राण करे तो त्राण..
आवजे भगवान..
थु आवजे भगवान..

~अक्षिणी






गुरुवार, 27 अक्तूबर 2022

First they came for..

First they came for tilak,
I didn't speak as I was secular..
Then they came for Ganpati,
I didn't speak as I was understanding..
Then they came for
Garba,
I didn't speak as I was accomodating..
Then they came for crackers,
I didn't speak as I was understanding..
Then they came for my way of life,
I didn't speak as I was secular..
Would they come for my house?
I can't speak as I am shit scared..
Would they come for my life?
I can't speak as I am dreading the day!!

#Liberals
Inspired from
#MartinNiemollar

सोमवार, 24 अक्तूबर 2022

मनुहारी आँखें..

मन ही मन मन तोल रही हैं,
साजन की व्यापारी आँखें..
छन ही छन में मोल ही लेंगी
सजनी की लाचारी आँखें..

बिन बोले ही बोल रही हैं
साजन की मतवारी आँखें..
देखना इनमें डूब रहेंगी,
सजनी की पतवारी आँखें..


नेह किरण से छलक रही हैं
साजन की रतनारी आँखें..
आज मिलन का टैक्स भरेंगी,
सजनी की छतनारी आँखें..

गति सीमा को तोड़ रही हैं,
साजन की मनुहारी आँखें..
लगता है फिर चालान भरेंगी,
सजनी की बलिहारी आँखें..


~अक्षिणी

गुरुवार, 20 अक्तूबर 2022

अल्हड़ नदिया सा जीवन..

किन यादों की गठरी खोलें,
किन नावों के रस्से..
अल्हड़ नदिया सा जीवन अपना,
घट-घट गहरा सागर..

किन छोरों पे बंधन बांधें,
किन भावों पर पहरें..
कलकल कलता जीवन अपना
छलछल छलकी गागर..

किन मोहों की उँगली थामें,
किन छोहों के सदमे..
पल-पल दहका जीवन अपना,
रह-रह जलता उपवन..

~अक्षिणी

सोमवार, 17 अक्तूबर 2022

जाने क्या था..?

जाने क्या था..?
उड़ता कोई कागज का पुर्जा,
फिरता चलता यहाँ से वहाँ..

जाने क्या था..?
था भीगे किसी पायदान सा,
तिल तिल रिसता, घिसता हुआ..

दर्द क्या था..?
सपना सूना कोई बिखरा सा,
जलती किसी आँच में निखरा सा..

फर्क क्या था..?
झूठ था कि कोई सच था,
या कि बेबस बेचारा कोई बेजुबां..

हर्ज़ क्या था..?
सड़क पे लावारिस सा पड़ा,
फक़त चार काँधों की तलाश सा..

मर गया था..?
आदमी भर तो था..
आदमी शरीफ, कोई गरीब था..


अक्षिणी





शनिवार, 15 अक्तूबर 2022

हंगर इंडेक्स का सच..

जर्मनी की किसी एजेंसी ने वैश्विक भूख सूचकांक निकाला और भारत को 107वाँ स्थान दिया और भारत में मानो बिल्ली के भागों छींका टूटा।
क्या आप जानते हैं ये वैश्विक सूचकांक कैसे निर्धारित किए जाते हैं?
इनके पीछे कोई वैज्ञानिक आधार होता है या ऑनलाइन गूगल फार्म भरवा कर तय किया जाता है..?
देखने वाली बात ये है कि इस ग्लोबल हंगर इंडेक्स में श्रीलंका(64),बाँग्लादेश(84) और पाकिस्तान(99) को भारत से ऊपर रैंकिंग दी गई है..
जबकि इन देशों की स्थिति हमसे छुपी नहीं है..
क्या कारण हो सकता है?क्या कारण है कि हर बार इन वैश्विक सूचकांकों के मामले में भारत पिछड़ा रह जाता है?
श्रीलंका और बाँग्लादेश बहुत हद तक भारत द्वारा दी गई सहायता पर निर्भर हैं,दवाओं के मामले में,खाद्यान्न के मामले में..आपदा प्रबंधन और सामरिक सहयोग के संदर्भ में भी..पाकिस्तान की तो ख़ैर क्या ही कहें..!
तो क्या आँकड़ों के प्रबंधन में ये तीनो देश हमसे बेहतर हैं..?
या इन सूचकांक एजेंसियों के प्रबंधन में हमसे आगे हैं?

कहाँ हैं हमारे डाटा विशेषज्ञ?
क्या उन्हें इन एजेंसियों के मानकों का पता है?
जिस एजेंसी ने यह गणना करवाई है उसे विभिन्न वैश्विक एनजीओ का समर्थन प्राप्त है।
ये एजेंसी कुपोषण, बाल मृत्यु दर आदि के मापदंड स्वयं तय करती है और उसी के आधार पर सूचकांक की गणना करती है। आइए इस पर चर्चा करें।एजेंसी के प्रतिमानों पर प्रतिदिन 1800 कैलोरी से कम खाद्य सामग्री ग्रहण करने वाले लोग भूखे और कुपोषित हैं..हमारे देश में अधिकांश लोग चपाती खाते हैं और एक सामान्य आकार की चपाती से औसतन सौ कैलोरी प्राप्त होती है..एक प्याज़ में चालीस कैलोरी और एक कटोरी दाल में 60-80 कैलोरी..अब यदि 1800 कैलोरी प्रतिदिन का लक्ष्य ले कर चलें तो केवल दाल रोटी पर जीने वालों को कम से कम बारह चपाती रोज छ: कटोरी दाल चार प्याज़ के साथ खानी चाहिए..कल्पना कीजिए..!
😳
इस आधार पर तो अपने राम भी कुपोषित हैं क्योंकि डायटीशियन 1200 कैलोरी से अधिक खाने ही नहीं दे रही..

फिर आती है बात बाल मृत्यु दर की..तो इन एजेंसियों के अनुसार भारत में पाँच साल से छोटे बच्चों की मृत्यु भूख से ही होती है..
क्या आप में से कितनों ने ऐसा देखा है कि बच्चा भूख से मर रहा हो और कोई उसे खाना न दे?
क्या आप ये बात मान सकते हैं?
इन पैमानों के अनुसार यदि किसी विशेष वय के बालक की कद इनके द्वारा तय किए गए स्तर से कम है तो वो भी कुपोषित ही कहा जाएगा..आनुवांशिकता इनके लिए अर्थहीन है..
इतना ही नहीं यदि वजन ज्यादा हो तो भी कुपोषित..!
एक और बात जो ध्यान देने योग्य है कि किसी अध्ययन के परिणाम इस बात पर भी निर्भर करते हैं आँकड़ों का स्त्रोत कितना व्यापक था?
कुल कितने लोगों और क्षेत्रों से आँकड़े लिए गए..?
क्या भारतीय समाज के विभिन्न वर्गों से बात की गई?लब्बोलुआब ये कि चित्त भी मेरी, पट भी मेरी, अंटा मेरे बाप का..यानि प्रतिमान भी उनके और संगणक भी..जो चाहे लिख दो और उसे सही सिद्ध करने के लिए हमारा विपक्ष, मीडिया, हमारे फैक्ट चेकर तो है हीं..

*संगणक - computer
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने सन् 2020 में एक शोध करवाया जिसमें धनाढ़्य लोग भी कुपोषित कहे गए..

निष्कर्ष यह कि भूख की समस्या गंभीर है..समाधान का प्रयास तो करना हो मगर इसे भारत विरोधी प्रचार के पूर्व नियोजित प्रयास से अधिक न समझें..

🙏

मंगलवार, 11 अक्तूबर 2022

आप बोलते अच्छा हैं..

आज किसी ने कहा ~ "हम बोलते बहुत अच्छा हैं..लिखते नहीं हैं..!"
आप ही बताइए लिखना क्यों है.. बोलने के लिए दिमाग में लिखना होता है..शब्द कहाँ से आते हैं..? 
भाव कहाँ से आते हैं..?
लिखने का अर्थ ऊलजलूल शब्दों की जमावट नहीं है..