शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019

बच्चे तो बच्चे हैं ..

बच्चे तो बच्चे हैं बहकाए जाएंगे
मीठी मीठी बातों से भरमाए जाएंगे
गरम खून है इंकलाब की बात सुनेंगे
हवन कुंड में तेजाब की बात सुनेंगे
बच्चे तो बच्चे हैं ..

इसकी उसकी बातों में आ जाएंगे
बैरी की उलटी चालों में आ जाएंगे
फिर आग लगाऐंगे पत्थर बरसाएंगे
नफरत से अपने ही घर सुलगाएंगे
बच्चे तो बच्चे हैं ..

जाने कैसे अब ये समझाए जाएंगे..
पछताएंगे जब ये होश में आएंगे..
उलटी पाटी ये पढ़वाए जाएंगे..
बच्चे तो बच्चे हैं बहकाए जाएंगे..
बच्चे तो बच्चे हैं ..

अक्षिणी 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें