सोमवार, 27 जुलाई 2026

ज्ञानार्जन..

कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से मेरे सामान्य ज्ञान में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है-

1. मैं GenX में गिनी जाती हूॅं।
2. लड़कों ने कमीज के नीचे बनियान पहनना छोड़ दिया है और वही बनियान अब लड़कियाँ टॉप की तरह पहन रही हैं।
3. डफली बजाने के साथ-साथ अंग्रेजी और देसी गालियाँ सीखना भी समय की माँग है।
4. भारत बहुत जल्द प्राइड परेड में भी सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करेगा।
5. सरकार और राजनीति,दोनों में नेताओं का दुर्भिक्ष है।पहले से लेकर दसवें नम्बर पर मोदी ही हैं,गालियाँ खाने और उम्मीद दिलाने के लिए।
6. मोदी तानाशाह नहीं है। आप मोदी की माँ-बहन और पत्नी को भी जी भर के गाली दे सकते हैं। मजे से गरियाइए।
7. सिगरेट-गांजा फूंकना हमारा मूल अधिकार है।
8. कृषि प्रधान देश भारत का मुख्य उत्पाद अब रील है।
9. देश के अधिकांश बच्चे इतने साधन संपन्न हैं कि घर में बिना बताए सैंकड़ों किमी से दिल्ली कूच कर सकते हैं।
10. नीट कोई भी दे सकता है,10-12 साल के बच्चे, भी और 75-80 साल के बूढ़े भी, कला और वाणिज्य संकाय के छात्र भी..
11. हमारा राष्ट्रीय खाद्य पिज्जा है।
12. बच्चे कितना ही शांत और साफ-सुथरा प्रदर्शन करना चाहें, आंदोलन जीवी वामपंथी तत्त्व आ ही जाएंगे तोड़-फोड़ करने को..
13. 26 दिन के अनशन के बाद भी लोग आराम से चल-फिर सकते हैं। बस मुझे ही हर दो घंटे बाद कुछ खाने को चाहिए!

~अक्षिणी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें