बुधवार, 20 जून 2018

आरजू

तेरी आरजू है जो ज़िंदा हूँ मैं,
तेरी ज़ुस्तज़ू कि शर्मिंदा हूँ मैं..

अक्षिणी

Karu my Chum

Karu my chum
Has a heavy heavy bum
Lazy crazy fun
Never does he run

Karu makes my day
Has a very little say
Slow n steady way
Never does he play

Karu , not a Buoy
Doesn't fetch a Toy
nods its little head
Such a great Joy..

Akshini

दौड़..

दौड़ दौड़ दौड़,
ख्वाहिशों की दौड़

होड़ होड़ होड़ ,
चाहतों की होड़

तोड़ तोड़ तोड़,
आसमां के तारों को तोड़

छोड़ छोड़ छोड़,
भाग ज़मीं को छोड़

जोड़ जोड़ जोड़,
दहलीजों को जोड़

मोड़ मोड़ मोड़,
रास्तों को मोड़

तोड़ तोड़ तोड़,
बेड़ियों को तोड़

अक्षिणी

मंगलवार, 12 जून 2018

तआल्लुक

ये जो ताल्लुक की बातें और निभाने के वादे हैं,
इतना समझ लीजे, उम्र भर सताने के इरादे हैं..

अक्षिणी

आईने


गज़ब यकीं था उस को
ख़ुद पर मेरे यार,
अंधों के शहर में वो करता था
आईनों का बाजार...

दिखाया करता था मुर्दों को
ज़िंदगी के वो ख़्वाब ,
सुनाया करता था दुआओं को,
वो रूहों की आवाज़..

-अक्षिणी

मेरे दिन..

मेरे दिन ,
तेरे बिन,
इक याद लिए..
भीगे दिन,
तेरे बिन,
बरसात लिए..
रीते दिन,
तेरे बिन,
हर हाल जिए..
बीते दिन,
तेरे बिन,
तेरी बात किए..

अक्षिणी

शुक्रवार, 1 जून 2018

एक कविता रोज की हो..

ओज की हो , सोज की हो,
बावरे मन की मौज की हो
बस एक कविता रोज की हो..

रोष की हो, दोष की हो,
धूप के साये में
छाँव के मधुकोष की हो,
बस एक कविता रोज की हो..

जोश की हो, होश की हो,
गाजरों तक दौड़ते
खरगोश की हो..
एक कविता रोज की हो..

अक्षिणी