शनिवार, 31 दिसंबर 2022

वरना जाने दो..

ना बदलोगे तुम तो ना बदलेंगे दिनमान,
वरना जाने दो बरस इक और शिरीमान..

चाल बदल कर हाल बदल दो शिरीमान..
वरना जाने दो बरस इक और शिरीमान..

जोर मनाओ, रोज मनाओ, फिर नया साल,
वरना जाने दो बरस इक और शिरीमान..

बीता भूलो, रीता भूलो, आगत को कर परनाम,
वरना जाने दो बरस इक और शिरीमान..

ठान जो लो, मान जो लो, जयी करेंगे भगवान,
वरना जाने दो बरस इक और शिरीमान..

~अक्षिणी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें