शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

कह दिया..

रहा न गया तो कह दिया..
सहा न गया तो कह दिया..
कहा न गया वो सुन लिया..
कह-सुन-गुन मन चल दिया..

~अक्षिणी

#बातें

कह दें तो..

कह दें तो साँस मिले..साँसों को आँच मिले..
आँखों की आह ढले, चाहों को पंख मिले ..

~अक्षिणी

गुज़रना है..

गुज़रना है, गुज़र जाएगा..
ये दौर भी, वो दौर भी..
बदलने हैं किसी रोज ये मोड़ भी,
वो छोर भी..तेरे तौर भी..

~अक्षिणी

Hey Stranger..

Hey stranger..! 
How are you?

Don't know about you..
Just don't get this 
yearning for you..

Blushing like a teen..
Prancing like a fool..

The girl in me..
Living life a new..

‌The glow is gold
Written in bold

On my face..
In my pace..

A spring in the air..
A lift in the feet..

That twinkle in the eye..
That giggle in the smile..

Where art thou?
Hey stranger..
Do you hear me now?

~Akshini

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

बोगनवेलिया से लोग..

सड़कों के किनारे, मेड़ों के  पार..
आप ही उग आते हैं..
बिन पानी खाद,बिन साज-सँभाल..
बढ़ते ही चले जाते हैं..
पत्तों में भर के रंग,खिलते हैं सब रंग,
खिलते ही चले जाते हैं..
बोगनवेलिया से होते हैं कुछ लोग,
हाशिए पे जीए जाते हैं..

~अक्षिणी

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा विशेष..

हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष के चतुर्थ मास आषाढ़ की पूर्णिमा को महर्षि व्यास की जन्म तिथि होने के कारण व्यास पूर्णिमा कहा जाता है।
वही व्यास जिनके हम ॠणी हैं वेदों को हम तक पहुँचाने के लिए।यदि उन्होंने पाँच हजार वर्ष पूर्व वेदों को पुनः नहीं रचा होता तो हम खो चुके होते चारों वेदों का ज्ञान जो सृष्टि के आरंभ से दिया गया था। इसीलिए उन्हें सर्वोच्च गुरु "वेद व्यास" कहा गया और उनकी जन्मतिथि को गुरु पूर्णिमा।
वो दिन जो शाश्वत ज्ञान के दान का प्रतीक है।
यह त्योहार पारंपरिक रूप से हिंदू,बौद्ध और जैन धर्म में अपने आध्यात्मिक गुरुओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन हेतु मनाया जाता है।
पूर्णिमा होने से यह एक गुरु द्वारा अपने शिष्य को अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर उद्यत करने का प्रतीक भी है।
गुरु" शब्द "गु" व " रु"दो शब्दांशों से मिल कर बना है जिनका अर्थ है अंधकार और प्रकाश..
गुरु अर्थात् वह जो अंधकार को हरता है।यहाँ अंधकार का तात्पर्य अज्ञान, भ्रम और असत्य विश्वासों से है।
इसी दिन भगवान बुद्ध ने सारनाथ में अपना पहला उपदेश दिया था।

~अक्षिणी