शुक्रवार, 6 सितंबर 2024

पढ़ ले प्यारे..

खुली किताब सी ज़िन्दगी 
लम्हा-लम्हा पढ़ ले प्यारे
पन्ना-पन्ना पढ़ता जा रे
कोरे कागज़ दिन हैं सारे
सफहा-सफहा जैसे तारे..

सूखी कलमें फीकी स्याही
भीगे आखर, मौन गवाही..
हर्फ़-हर्फ़ जलते अंगारे..
पन्ना-पन्ना पढ़ता जा रे..

#पुस्तक_दिवस..