सोचो मत..!
टीपो..
CHATGPT से टीपो..
टप टपा टप..
सुनो..
जानो मत..!
Google से सर्चो..
सर्च सर्चा सर्च..
सुनो..
पढ़ो मत..!
देखो..
YouTube पे देखो..
स्क्रॉल, स्क्रॉला, स्क्रॉल..
सुनो..
समझो मत..!
चीटो..
Bluetooth से चीटो..
चीट चीटा चीट..
सुनो..
सीखो मत..
कैन्वो..
Canva से कैन्वो..
खट खटा खट..
सुनो..
लिखो मत..!
टाइपो..
की पैड पे टाइपो..
टप टपा टप..
~अक्षिणी