शुक्रवार, 8 मार्च 2024

पगली लड़की..

ओ पगली लड़की ! 
तुम जंगल की नहीं 
मनुष्य की संतान हो 
उत्पात नहीं सहृदयता चुनो !

अपनी मांओं को रीढ़ दो
और बेटियों को ममता..

कोई पर्यावरणविद् यह कभी नहीं बताएगा
कि एक समझदार लड़की
दुनिया का सबसे लुप्तप्राय जीव है ||

~अक्षिणी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें