गुरुवार, 14 मार्च 2024

पाई की पाई-पाई..

पाई को समर्पित है आज की गणिताई
पाई जो आसानी से पकड़ में न आई..
कहने को परीधि-व्यास का अनुपात है पाई
ईसा से 700बरस पहले 
शतपथ ब्राह्मण ने पाई थी समझाई
कहते हैं पाई ने पिरामिड में भी नाक घुसाई..
माध्वाचार्य जी ने नये अंदाज में पढ़ाई..
16वीं सदी में आर्किमिडीज ने जुगत लगाई
पर 1700 में ये यूलर के नाम पे आई..

रामानुजन जी ने नई तकनीक लगाई..
पाई बड़ी ही आसानी से सिखलाई..
जब कम्प्यूटर ने दुनिया की घंटी बजाई
जाने कितने दशमलव की गणित लगाई
सुपर से ऊपर की जबर हुई लड़ाई
कोशिश ने कर दी पाई की पाई-पाई
आइंस्टीन के जन्मदिन 14 मार्च को 
होती है पाई दिवस की मनाई
तो पाई को समर्पित है आज की गणिताई
आप सभी को पाई दिवस की बधाई..

#PiDay2024

~अक्षिणी 

1 टिप्पणी: