बुधवार, 17 नवंबर 2021

रुदाली..

वो तमाम किस्से जो मेरे बाद कहे जाएंगे
जो आज वो कह जाएं तो क्या बात हो

वो तमाम गुंचे जो मेरी अर्थी पे उछाले जाएंगे
जो आज वो महक जाएं तो क्या बात हो

वो तमाम कसीदे जो मेरी मैयत पे पढ़े जाएंगे
जो जीते जी वो कह पाएं तो क्या बात हो

वो तमाम रुदालियाँ जो मेरी खातिर गाई जाएंगी..
वो जीते जी मेरे साथ गुनगुनाएं तो क्या बात हो..

वो तमाम लोग जो मेरी मौत पे आएंगे
जो आज वो मिल जाएं तो क्या बात हो..

~अक्षिणी

शनिवार, 13 नवंबर 2021

Children's Day

Hues of Bright and Right
Cues of Light and Might
Fuse together to form
The beautiful spectre of life
That we call a child
With a touch of wild..

Happy Children's Day to the balls and bundles of positive energy..


Akshini