रविवार, 23 जुलाई 2023

गौरव गान..

निज थाति पर मान बहुत
निजकर्मन का भान कहाँ
माँ-माटी का गान बहुत
माँ-बेटी का ध्यान कहाँ?

भारत का गौरव गान तभी
माँ-बहनों का जब मान रहे
कोरे शब्दों-गीतों से कैसे
भारत माँ का अभिमान रहे?

राष्ट्र प्रथम के स्वर गुंजित
राष्ट्रचरित की पहचान कहाँ
मदांध जब निज हित साधन
देशराग-ओ गौरवगान कहाँ?

~अक्षिणी

1 टिप्पणी: